UP Homeguard Bharti 2024: आप सभी लोग जानते ही हैं कि कुछ महीनों पहले ही उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आयोजन किया गया था और अब इस भर्ती के आयोजन के बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए वर्ष 2025 में बम्पर भर्ती के लिए खुशखबरी मिलने वाली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर से नये साल में यूपी के युवाओं के लिए एक और बड़ी भर्ती की सौगात मिलने वाली है क्योंकि होमगार्ड विभाग में लम्बे समय से करीब 44000 पद खाली चल रहें हैं‚ जिन पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तर्ज पर ही होमगार्ड विभाग में अपना बोर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है और इस भर्ती के लिए एक नई नियमावली के अनुसार लागू की जा रही है‚ जिसके तहत UP Homeguard Bharti प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।
UP Homeguard Bharti 2024 News
होमगार्ड विभाग में खाली पड़े लगभग 44000 पदों पर भर्ती को लेकर तैयारियों शुरू हो गई हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की भांति होमगार्ड विभाग भी अपना खुद का भर्ती बोर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। यूपी सिपाही भर्ती के बाद प्रदेश के युवाओं को नए साल में एक और भर्ती की सौगात मिल सकती है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तर्ज पर होमगार्ड विभाग भी अपना भर्ती बोर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। इस भर्ती के लिए नई नियमावली बनाई जाएगी। इस भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी में बजट सत्र से पहले इसका बोर्ड का गठन किया जा सकता है।
UP Homeguard Bharti 2024
होमगार्ड भर्ती नई नियमावली में हो सकते हैं ये बदलाव
- दौड़ की समय सीमा में हो सकता बदलाव।
- लिखित परीक्षा आयोजन नहीं होगी, इसमें बदलाव हो सकता है।
- अभी तक जिलास्तर पर होती थी भर्ती, इसे सेंट्रलाइज किया जा सकता है।
- पुलिस भर्ती बोर्ड की तरह ही होमगार्ड विभाग खुद अपना का बोर्ड बना सकता है।
कब हो सकती है होमगार्ड भर्ती?
होमगार्ड विभाग में यह भर्ती कई सालों के बाद होने वाली है‚ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भर्ती नये साल में मार्च से होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। पदों की संख्या अधिक होने के चलते इस भर्ती को दो चरणों में पूरा कराया जा सकता है। एक चरण की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 8 महीने का समय लग सकता है। होमगार्ड भर्ती के लिए नियमों में संशोधन की पूरी तैयारी है‚ दौड़ की समय सीमा को फिर से तय किये जाने पर भी विचार किया जा सकता है।
होमगार्ड भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
होमगार्ड भर्ती की वर्तमान नियमावली को देखें तो 10वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं‚ वहीं इससे अधिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को 2 से 5 अंक अधिक दिये जाते हैं। आयु सीमा की बात करें‚ तो वर्ष 2015 की नियमावली के अनुसार आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
अगर चयन की बात करें‚ तो अभी इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती थी। उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता के आधार पर अं दिये जाते थे‚ परन्तु नई नियमावली में इसमें बदलाव किये जा सकते हैं।
14 साल पहले हुई थी होमगार्ड भर्ती
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार में आखिर बार 2011 में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था‚ उस समय परीक्षा जिलास्तर पर करायी गयी थी और होमगार्ड भर्ती हुए 14 साल का लम्बा समय बीत चुका है। एक बार साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी‚ लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था।
अब नई नियमावली में संशोधन करते हुए जिला स्तर पर भर्ती कराए जाने की बजाय इसमें संशोधन करते हुए इसे सेंट्रलाइज किया जा सकता है और होमगार्ड में नई भर्ती के बाद अतिरिक्त मांगों को भी पूरा किया जा सकेगा।
ये भी पढें:
- बड़ी खुशखबरी! इंडिया पोस्ट GDS 2024 की नई मेरिट लिस्ट जारी, कम नंबर वालों का भी हुआ चयन!
- Minimum Wages Hike 2024: मजदूरी में बढ़ोतरी, फिर भी क्यों नहीं मिल रही पूरी? जानिए असली वजह