Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर 6500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का शॉर्ट नोटिफिकेशन आज 5 फरवरी 2025 को जारी कर दिया है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है‚ क्योंकि राजस्थान राज्य सरकार ने कांस्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन शीघ्र ही जारी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगले महीने में जारी किया जा सकता है।
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए 6500 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकेंगे इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे इस भर्ती के लिए आवेदन की तिथि नोटिफिकेशन जारी होने पर अपडेट कर दी जाएगी।
यह माना जा रहा है कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगले महीने में जारी हो सकता है इसके लिए अभ्यर्थी समय-समय पर राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्रता सीनियर सेकेंडरी लेवल सीईटी परीक्षा पास रखी गई है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आवेदन शुल्क
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रहेगा जबकि राजस्थान के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, टीएसपी एवं सहरिया अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रहेगा जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आयु सीमा
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष तक रहने की संभावना है और सामान्य वर्ग की महिलाओं की अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष तक रह सकती है इसमें आयु की गणना नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी और सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी के लिए सामान्य वर्ग की महिलाओं और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी दी जाएगी‚ जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी एक्स सर्विसमैन के लिए ऊपरी आयु सीमा 42 वर्ष तक रहेगी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए सभी उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: चयन प्रक्रिया
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता‚ मापतौल परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा, विशेष योग्यता प्रमाण पत्र एवं डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
इसमें फिजिकल परीक्षा क्वालीफाई नेचर की होगी जबकि लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी इसके अलावा विशेष योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों के लिए 20 अंक होंगे।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
अगर आप राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करना चाहते हैं‚ तो आपको राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करने के लिए प्रक्रिया नीचे बताई गई है:
- सबसे पहले‚ राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
- अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक भरने के बाद सबमिट कर दें।
- आवेदन जमा करने के बाद इसकी एक प्रति प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
Rajasthan Police Constable Vacancy Check
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आयोजन 6500 पदों पर किया जाएगा इसके लिए अभ्यर्थी 12वीं पास और सीनियर सेकेंडरी सीईटी उत्तीर्ण होना चाहिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगले महीने जारी हो सकता है।
इसके बाद आवेदन फॉर्म शुरू होंगे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की सूचना यहां पर भी अपडेट कर दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती शॉर्ट नोटिस : यहां क्लिक करें
Also Read:
- Bank Assistant Supervisor Vacancy: बैंक असिस्टेंट सुपरवाइजर भर्ती विभिन्न पदों पर निकली भर्तियाँ, जानें आवेदन प्रक्रिया
- Railway RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे आरआरबी ग्रुप डी के 32438 पदों पर बम्बर भर्ती‚ यहां से करें आवेदन
- Gramin Teacher Vacancy 2025: ग्रामीण टीचर के लिए 10758 पदों पर बम्बर भर्ती‚ यहां से करें आवेदन
- Data Entry Operator Bharti 2025: डाटा इन्ट्री ऑपरेटर डायरेक्ट भर्ती आवेदन शुरू‚ स्नातक पास आज ही करें आवेदन
मेरा नाम राजू है और मैं शिक्षा के क्षेत्र में अनुभवी लेखक हूं। मैं पिछले 4 साल से सरकारी योजनाओं और सरकारी नौकरी की लेटेस्ट जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। इस समय में GPNashik News प्लेटफ़ॉर्म पर अपना योगदान दे रहा हूं।