UPSSSC UP Govt Jobs 2024: उत्तर प्रदेश में आने वाले भर्तियों का इंतजार करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है क्योंकि उत्तर प्रदेश में जल्द ही 22791 पदों पर भर्तियों शुरू होने वाली हैं। अब उन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है जो नई भर्ती आने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में पिछले लगभग दो वर्षों से 22791 पदों पर भर्तियां अटकी हुई हैं अब इन सभी भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है।
इन पदों पर भर्ती के लिए अगले माह से परीक्षाएं कराई जाने की तैयारी की जा रही है जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों को भरने के लिए वर्ष 2022 और 23 में विज्ञापन विचार किए गए थे लेकिन इन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित नहीं की गई। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि विभाग द्वारा भर्ती परीक्षाओं के लिए नई-नई नीतियां जारी होने के कारण इन परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित नहीं हो सका था
UPSSSC New Vacancy Latest Update
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नई नीति के आधार पर परीक्षाएं कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है अब नई नीति के आधार पर ही एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है अगले माह एजेंसियों का चयन पूरा होने के बाद इन भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आयोग के माध्यम से भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन जारी किए गए थे इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं अब इन सभी अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त होने वाला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अयोगों और बोर्ड अध्यक्षों के साथ बैठक करके निर्देश जारी किए थे कि सभी युवाओं को में रिक्त पदों को भर्ती का प्रस्ताव जल्द से जल्द प्राप्त कराया जाए और लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द परीक्षा कराकर पूरा किया जाए कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई नई नीति के आधार पर सभी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कराया जाए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन परीक्षाओं को करने के लिए एजेंसियों का चयन किया जा रहा है।
UPSSSC Jobs 2024 Vacancy Details
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जारी विज्ञापन:-
पद नाम | पदों की संख्या |
---|---|
ग्राम पंचायत अधिकारी | 1468 |
एक्स-राय टेक्निशियन | 382 |
दंत स्वास्थ्य विज्ञानी | 288 |
परिवर्तन कांस्टेबल | 477 |
लेखा परीक्षक | 430 |
नेत्र परीक्षण अधिकारी | 157 |
कनिष्ठ सहायक | 5512 |
आशुलिपिक | 333 |
वनरक्षक | 709 |
नक्शा नवीस | 283 |
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट | 1002 |
सहायक स्टोर कीपर | 200 |
सहायक लेखाकार | 1828 |
कनिष्ठ विश्लेषक | 417 |
कनिष्ठ विश्लेषक औषधि | 361 |
सचिव श्रेणी 3 | 134 |
प्राविधिक सहायक ग्रुप सी | 3446 |
अवर सहायक अभियंता सिविल | 4612 |
होम्योपैथिक फार्मासिस्ट | 397 |
बीसीजी टेक्नीशियन | 255 |
UPSSSC Exam Latest Update
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा भर्ती परीक्षाओं के लिए एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया तेज है और एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया नवंबर तक पूरी की जाएगी। एजेंसियों का चयन होने के बाद एग्जाम कैलेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। आयोग ने 2022 से लेकर 2023 के बीच 20 पदों से अधिक विज्ञापन जारी किए हैं।
इन भर्ती परीक्षाओं को नई पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत आयोजित कराया जाएगा और दागी एजेंसियों को मौका ना देकर अच्छी एजेंसियों को मौका दिया जा रहा है। भर्ती परीक्षा में गोपनीयता बनाए रखने के लिए एजेंसियों को अलग-अलग काम दिया जाएगा‚ जिससे परीक्षाओं में पेपर लीक होने जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।