WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Homeguard Vacancy: यूपी में 44 हजार पदों पर होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती, ज‍िलावार बनेगी मेर‍िट‚ भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव

UP Homeguard Vacancy: उत्तर प्रदेश सरकार सिपाही भर्ती की तर्ज पर अब प्रदेश में लगभग 44000 होमगार्ड जवानों की भर्ती कराए जाने की तैयारी कर रही है। पारदर्शी व निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया अपनाने के लिए होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के नियमों का अध्ययन कर रहा है। होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए भी लिखित परीक्षा कराई जाने की तैयारी की जा रही है‚ इसके बाद जिलेवार मेरिट तैयार की जाएगी और दौड़ के बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर होमगार्ड जवानों को आपदा मित्र के रूप में तैयार किया जाएगा‚ इसके लिए होमगार्ड मुख्यालय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का भी अध्ययन कर रहा है। इस भर्ती के लिए नई नियमावली तैयार कर होमगार्ड भर्ती बोर्ड का गठन किया कर और प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर जल्दी मुख्यमंत्री जी के समक्ष पेश किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Homeguard Vacancy 2024

यूपी होमगार्ड विभाग में लगभग 44000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है सिपाही भर्ती की तरह ही इस भर्ती प्रक्रिया को आयोजित किया जाएगा। पहली बार लिखित परीक्षा जिसके बाद मेरिट जिलेवार मेरिट लिस्ट तैयार करने का प्रावधान किया गया है। इसके के साथ ही महिलाओं के लिए 20% पद आरक्षित किए जाएंगे और दौड़ की दूरी में भी संशोधन किया जाएगा।

होमगार्ड विभाग द्वारा 44000 जवानों की नई भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के नियमों के आधार पर की जाएगी। इस भारती को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए होमगार्ड विभाग पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड का नियमों का अध्ययन कर रहा है।

भर्ती प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव

पहली बार होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, जो पहले कभी नहीं होता था। होमगार्ड विभाग सिपाही भर्ती की प्रक्रिया और नियमों का बारीकी से अध्ययन कर रहा है। इस परीक्षा के बाद जिलावार मेरिट तैयार होगी और चयनित अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जाएगी। दौड़ की दूरी को भी संशोधित कर 2.5 से 3 किलोमीटर तक किए जाने पर विचार चल रहा है।

महिलाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया में 20% पद आरक्षित किए जाएंगे, जैसा कि पुलिस भर्ती में होता है। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो और इसमें किसी प्रकार की धांधली न हो।

मुख्यमंत्री के निर्देश और आपदा मित्र योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड जवानों को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का अध्ययन कर नई नियमावली तैयार की जा रही है। इसके साथ ही, होमगार्ड भर्ती के लिए एक अलग बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पिछली भर्तियों की स्थिति

होमगार्ड जवानों की अंतिम भर्ती लगभग 14 साल पहले वर्ष 2011 में हुई थी। इसके बाद नियमों में कई बदलाव किए गए, लेकिन जिला स्तर पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। जिला स्तर पर भर्ती में धांधली के आरोप भी लगते रहे हैं। उदाहरण के लिए, प्रयागराज में हुई भर्ती में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके परिणामस्वरूप तत्कालीन जिला कमांडेंट को बर्खास्त भी किया गया।

1.18 लाख पद स्वीकृत, कार्यरत हैं 75 हजार

होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में लगभग 75 हजार होमगार्ड स्वयंसेवक कार्यरत हैं। प्रति वर्ष लगभग 4000 होमगार्ड सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। इसी वजह से होमगार्ड जवानों के लगभग 44 हजार पदों को भरने के लिए दो चरणों में भर्ती कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। डीजी होमगार्ड बीके मौर्य का कहना है कि भर्ती बोर्ड के गठन की प्रकिया शुरू कर दी गई है और अभी नियमावली संशोधन को लेकर मंथन किया जा रहा है।

यूपी होमगार्ड विभाग आफीसियल वेबसाइट: Click Here

Also Read:

मेरा नाम राजू है और मैं शिक्षा के क्षेत्र में अनुभवी लेखक हूं। मैं पिछले 4 साल से सरकारी योजनाओं और सरकारी नौकरी की लेटेस्ट जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। इस समय में GPNashik News प्लेटफ़ॉर्म पर अपना योगदान दे रहा हूं।

Leave a Comment

शेयर करें:-