सरकारी नौकरियों का इंतजार करने वाले युवाओं को 2025 में सुनहरा मौका मिलने जा रहा है क्योंकि इस बार होमगार्डस विभाग में लगभग 42000 पदों होमगार्ड जवानों और 8000 लेखपाल के पदों पर भर्ती की जानी है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती किये जाने का प्रस्ताव नहीं है। दोंनों ही आयोगों द्वारा 2024 में 12 से अधिक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
होमगार्डस के 44000 पदों पर होगी भर्ती
होमगार्ड विभाग में लगभग 44000 पद रिक्त चल रहे हैं। इन खाली पदों पर भर्ती के लिए विभाग अब तैयारी में लगा हुआ है। इसके लिए होमगार्ड विभाग अपना भर्ती बोर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है‚ जो सेंन्ट्रलाइज होगा। होमगार्ड भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनउ होगा और इस भर्ती के लिए नियमावली नये सिरे से बनेगी।
होमगार्ड विभाग ने इस भर्ती के लिए काम शुरू कर दिया है और फरवरी 2025 में पेश होने वाले बजट सत्र से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरह ही होमगार्ड भर्ती बोर्ड बनेगा। यह भर्ती प्रक्रिया इसी साल शुरू होगी।
Also Read: UP Lekhpal Bharti 2025: यूपी में लेखपाल के 7900+ पदों पर बंपर भर्ती‚ जल्द अधिसूचना होगी जारी
लेखपाल के 7994 पदों पर होगी भर्ती
राजस्व विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। आयोग की ओर से जल्दी ही इसके लिए भर्ती विज्ञापन निकाला जाएगा।
आयोग के द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी‚ जेई (विद्युत और मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा 2025 में आशुलिपिक के 661 और कनिष्ठ सहायक के 2702 और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लगभग 5272 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पीईटी 2024-25 परीक्षा भी होगी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2025 में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का भी आयोजन किया जाएगा। आयोग के अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि कई छात्र भविष्य के पीईटी से नये विज्ञापन चाहते हैं‚ जबकि कई वर्तमान पीईटी 2023 से विज्ञापन मांग रहे हैं।
यूपी लोक सेवा आयोग की परिक्षाओं की तिथि
3 जनवरी‚ 2025 को 3 पदों पर स्थापत्य एवं नियोजन सहायक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा और 7 जनवरी‚ 2025 को कम्बाइंड इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए 604 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Also Read:
- ऑर्डनेंस फैक्ट्री देहू भर्ती 2025: आईटीआई पास के लिए भर्ती का ऐलान‚ ऑफलाइन करें आवेदन
- Nagar Palika Vacancy 2024: नगर पालिका में 3999+ पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी‚ अभी करें आवेदन
- UP Sponsorship Yojana: योगी सरकार का ऐलान 18 साल के कम आयु के बच्चों को हर महीना 4000 रूपये‚ पात्रता यहां देखें